फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के वायरल वीडियो पर बोले आजम, मुसलमानों की लाशों पर सरकार बनाने की हो रही कोशिश

Thu, 07 Dec 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
आजम खान - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि राजस्थान में लव जिहाद का प्रकरण गुजरात चुनाव के कारण उछाला जा रहा है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। भाजपा मुसलमानों की लाशों पर सरकारें बनाने की कोशिश कर रही है। चुनाव आयोग और मीडिया को मुट्ठी में कर लिया है, माननीय न्यायालय को भी दबाव में लेने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन


आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने आजम खां की ओर से जारी बयान में कहा कि राजस्थान में लव जिहाद का प्रकरण उछाला जाना और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करके घटिया राजनीति की जा रही है, इसके पीछे सिर्फ गुजरात चुनाव में फतेह हासिल करने की नीति है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। 

आजम खां का कहना है कि यह घटिया हरकत है, मुसलमानों की लाशों पर सरकार बनाने की कोशिश है। इतनी घटिया राजनीति पहले कभी नहीं देखी। फासिस्ट ताकतों ने चुनाव आयोग और फिर मीडिया को मुट्ठी में कर लिया है। माननीय न्यायालय को भी दबाव में लेने की कोशिश की जा रही हैं। 
विज्ञापन


जब ऐसे सरकारें बन जाएंगी, लोग फायदा उठा लेंगे, लेकिन देशहित में नतीजे अच्छे नहीं होंगे। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का पक्ष लेते हुए कहा कि वह मुस्लिम पक्ष के वकील की हैसियत से कोर्ट में पक्ष रख रहे हैं, वह राजनेता की हैसियत से नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें