फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान बोले- मुझे देश का बादशाह बना दो, पीओके भी हिंदुस्तान में होगा

Sun, 04 Sep 2016 03:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
आजम खान - फोटो : file photo
विज्ञापन
यूपी के रामपुर के स्वार में नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने देश के बादशाह को कमजोर और बुजदिल बताया और कहा कि देश के रखवालों के दुश्मन देश जहां सिर काट रहा हो, वहीं देश का बादशाह पाकिस्तान जाकर देश के दुश्मन की मां को कश्मीरी शॉल भेंट कर उसके पैर छू रहा है। अगर उन्हें (आजम खान को) बादशाह बना दिया जाए तो पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी हिंदुस्तान में होगा।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर दो बजे नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खान ने नगर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का बादशाह कमजोर ओर बुजदिल है। जिस देश का बादशाह अपनी मां को अपने पास तक नहीं रखता हो और दुश्मन देश में बिना बताये जाकर वहां के प्रधानमंत्री की मां को कश्मीरी शॉल भेंट कर पांव छूता हो, ऐसे बादशाह पर शर्म आनी चाहिए। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि एक पूंजीपति ने देश के बादशाह को अपना एंबेस्डर बना कर कारोबार की दुनिया में बेच दिया है। यह शर्म की बात है। इस दौरान आजम आरएसएस पर भी बरसे। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोगों बार-बार दंगा कराकर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि रामपुर जिले को प्रदेश में नहीं पूरे देश में विकास के नाम से जाना जाता है। 2017 में पुन: सरकार बहुमत में आई तो जिले की सभी तहसीलों में भी रामपुर की तरह विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें