अस्पतालों के सख्त रुख को देखते हुए दो दिन पहले ही मरीजों के पैकेज में थोड़ा बहुत संशोधन किए गए हैं, लेकिन बावजूद इसके कॉरपोरेट अस्पतालों का कहना है कि अभी भी कीमतें कम हैं। दिल्ली के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के एमडी ने बताया कि घुटना प्रत्यारोपण में आमतौर पर करीब दो लाख रुपये का खर्चा आता है। लेकिन आयुष्मान भारत के तहत सरकार केवल 80 हजार रुपये देगी। जबकि सरकार पहले से ही सीजीएचएस के तहत डेढ़ लाख रुपये दे रही है। ऐसे में जाहिर है कि आयुष्मान भारत घाटे का सौदा है।
अस्पतालों से बातचीत करेगी सरकार
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकार ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना किसी भी अस्पताल के लिए अनिवार्य नहीं है। 15 जून से अस्पतालों के आवेदन आमंत्रित हैं। अगर इस दौरान भी कॉरपोरेट अस्पताल आवेदन नहीं करते हैं तो सरकार बातचीत का रास्ता खुला रखेगी। फिर भी अस्पतालों को परेशानी होती है तो उस दिशा में अलग से कानून बनाया जाएगा।
इस तरह कीमतों में हुआ है बदलाव
पैकेज सामान्य रेट सीजीएचएस आयुष्मान भारत (पहले) आयुष्मान भारत (अब)
एंजियोप्लास्टि 90 हजार 90 हजार 40 हजार 65 हजार
सीएबीजी 2 लाख 1.10 लाख 1.10 लाख 1.10 लाख
नी रिप्लेसमेंट 2 लाख 1.50 लाख 90 हजार 80 हजार
स्पाईन सर्जरी एक लाख 24 हजार 20 हजार 40 हजार
सर्वाइकल सर्जरी 1.25 लाख 25 हजार 20 हजार 40 हजार
न्यूरो सर्जरी 1.10 लाख 23 हजार 20 हजार 30 हजार
ट्यूमर सर्जरी 2.50 लाख 35 हजार 35 हजार 50 हजार
ऑर्टरी सर्जरी 3.50 लाख 59 हजार 42 हजार 65 हजार