फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद: श्री श्री रविशंकर से मुस्लिम नेताओं ने की मुलाकात, आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट पर हुई चर्चा

Fri, 09 Feb 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सलमान नदवी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड - फोटो : ANI
विज्ञापन

एक तरफ सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ कोर्ट से इतर मामले को सुलझाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने अयोध्या मामले के संबंध में श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की है। बेंगलुरु में हुई मुलाकात में मुस्लिम समाज के 6 नेताओं और श्री श्री रविशंकर के बीच करीब 3-4 घंटे चर्चा हुई। 

विज्ञापन

बैठक के बाद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल में गए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के नेता सलमान नदवी ने बताया कि राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को सुलझाने के लिए हमने श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हम इस मामले को प्यार और सम्मान के साथ सुलझाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं जिसका संदेश देश के कोने-कोने तक पहुंचे। हमारी प्राथमिकता लोगों के दिल जोड़ने की है। 

 


सलमान नदवी ने कहा कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह संवैधानिक होगा, कोर्ट का फैसला लोगों के दिलों के मनमुटाव को नहीं मिटाएगा। कोर्ट का आदेश किसी एक के पक्ष में आएगा, दूसरा पक्ष इससे नाराज हो जाएगा। हम चाहते हैं कि जब दोनों पक्ष फैसले के बाद कोर्ट के बाहर आएं तो उनके चेहरों पर खुशी हो। 

 

  

वहीं रविशंकर के प्रवक्ता राकेश गौतम ने कहा कि बैठक में बेंगलुरु के कुछ संगठन भी शामिल हुए थे। कुल 16 संगठनों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि श्री श्री रविशंकर का उद्देश्य है कि इस मामले का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने बताया कि अगली बैठक अयोध्या में होगी। मार्च में शुरू होने वाली इस बैठक की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। बैठक में किन लोगों को बुलाया जाएगा इसकी लिस्ट तैयार की जा रही है।  

मुस्लिम समाज की तरफ से आए 6 लोगों के प्रतिनिधि मंडल में AIMPLB के कार्यकारी अध्यक्ष सलमान हुसैन नदवी, यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर फारूकी, अनीस अंसारी (पूर्व IAS अधिकारी), इमरान अहमद (अधिवक्ता), वासिफ हसन वैजी (टीले वाली मस्जिद के मौलाना) और अतहर हुसैन (ऑब्जेक्टिव रिसर्च एंड डेवलेपमेंट के निदेशक) शामिल रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें