बीजेपी और टीडीपी के गठबंधन पर जारी खटपट बढ़ती जा रही है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडु ने फिर से बीजेपी और केंद्र के प्रति असंतोष व्यक्त किया है।
चंद्रबाबू फिलहाल दुबई यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने सांसदों से टेली-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की। नायडु ने कहा कि केंद्र सरकार का व्यवहार ऐसा है कि आंध्र प्रदेश के लोग यह सोचने लगे हैं कि आंध्र प्रेदश देश का हिस्सा ही नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा है कि आने वाले दो दिनों में वह गठबंधन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
बता दें कि वहीं टीडीपी के सांसद राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र के विकास के लिए विशेष राशि नहीं दिए जाने की वजह से बीजेपी से नाराज हैं। और लगातार बीजेपी गठबंधन का विरोध कर रहे हैं।
इससे पहले बीजेपी और टीडीपी के बीच खटपट की खबर तब आई थी जब केंद्रीय बजट में अरुण जेटली ने आंध्र को कोई विशेष राशि नहीं दी थी। टीडीपी एमपी सुजाना चौधरी ने बताया कि आंध्र के कई प्रोजेक्ट पर केंद्र ध्यान नहीं दे रहा। जिसमें पोलावरम, कडप्पा स्टील प्लांट सहित विशाखापटनम में रेलवे जोन शामिल हैं।
बता दें कि पिछले दिनों शिवसेना ने भी 2019 का आम चुनाव एनडीए से अलग होकर लड़ने का फैसला लिया है।