फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Verdict 2019: फैसले से असंतुष्ट दिखे ओवैसी, कहा- अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं

Sat, 09 Nov 2019 02:11 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुना दिया है। इसे लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमिन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अदालत के फैसले को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। हमें खैरात में नहीं पांच एकड़ जमीन चाहिए।

विज्ञापन




 

ओवैसी ने कहा, 'फैसले से खुश नहीं हूं। उच्चतम न्यायालय वास्तव में सर्वोच्च है लेकिन ऐसा नहीं कि उससे कोई चूक नहीं हो सकती। हमें संविधान पर पूरा भरोसा है। हम अपने अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। हमें दान के रूप में पांच एकड़ की जमान नहीं चाहिए। हमें इस 5 एकड़ भूमि के प्रस्ताव को अस्वीकार करना चाहिए, हमें संरक्षण नहीं चाहिए।'

उन्होंने कहा कि मस्जिद की जमीन का कोई सौदा नहीं किया जा सकता। ओवैसी ने  मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को इस पर विचार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर बाबरी मस्जिद नहीं टूटती तो उच्चतम न्यायालय क्या फैसला लेता? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा चुनावों में इन चीजों का इस्तेमाल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें