फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवैसी की जीभ काटने पर 21 हजार रुपये का इनाम

Wed, 16 Mar 2016 05:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने घोषित किया असदुद्दीन ओवैसी पर इनाम।
  • दुष्यंत तोमर ने मेरठ कॉलेज के शताब्दी द्वार पर ओवैसी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का बयान आने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत तोमर ने मंगलवार को ओवैसी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


साथ ही एक विवादित घोषणा कर दी कि जो ओवैसी की जीभ काटकर लाकर देगा, वह उसे 21 हजार रुपये का इनाम देंगे। दुष्यंत तोमर ने मेरठ कॉलेज के शताब्दी द्वार पर ओवैसी का पुतला फूंका। ओवैसी ने सोमवार को भारत माता की जय न बोलने संबंधी बयान दिया था।

जिस पर दुष्यंत का कहना है कि ओवैसी का यह बयान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र सम्मान के खिलाफ है। पुतला फूंकने के दौरान दुष्यंत तोमर ने ओवैसी की जीभ काटकर लाने वालों को 21 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी से जुड़े रहे हैं दुष्यंत

सदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
लिखित में भी दुष्यंत ने यह बयान समाचार पत्रों को भिजवाया है। साथ ही कहा है कि प्रत्येक भारतीय को भारत माता की जय बोलनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे बिजेंद्र राणा ने कहा कि ओवैसी बंधु इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। उनकी सांसद पद से सदस्यता रद्द कर देनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों में समर त्यागी, सुमित चौहान, अमित स्याल, मनीष सिंह, कुलदीप, दीपक, सुमित, मोहित आदि शामिल रहे।

दुष्यंत तोमर सत्र 2014-15 में मेरठ कॉलेज से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। हाल में दुष्यंत को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया था। गौरतलब है कि ओवैसी जुलाई 2015 में मेरठ आ चुके हैं। यहां उन्होंने एक इफ्तार पार्टी में शिरकत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें