फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय पर नहीं भरी उड़ान, तो सबसे अंत में मिलेगा मौका

Fri, 29 Sep 2017 05:06 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) की हरी झंडी मिलने के तय समय के अंदर यदि उड़ान नहीं भरी, तो उस विमान को सबसे अंत में या स्लॉट खाली होने पर ही उड़ान का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

 
उड्डयन नियामक डीजीसीए ने कहा है कि यदि तय समय के 5 मिनट के भीतर फ्लाइट के क्रू सदस्य उसे उड़ान के लिए तैयार नहीं कर पाते तो उसे कतार के अंत में भेज दिया जाएगा और कोई स्लॉट खाली होने पर ही उड़ान का मौका मिलेगा। डीजीसीए ने उड़ानों के टाइमटेबल को अनुशासित करने के लिए ऐसा फैसला लिया है। 

पढ़ें- आईडी प्रूफ के बिना नहीं बुक होगा हवाई यात्रा के लिए टिकट, सरकार जारी करेगी नो फ्लाई लिस्ट    

निदेशालय का कहना है कि दिल्ली और मुंबई जैसे हवाई अड्डों पर भीड़ के कारण देरी होती है और यह इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी के चलते होता है। डीजीसीए के चीफ बीएस भुल्लर ने बुधवार को जारी आदेश में कहा है, कि विमान को शेड्यूल टाइम से 15 मिनट पहले उड़ान के लिए तैयार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें