फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कप्तान कोहली की गलती रोहित पर पड़ी भारी, टीम इंडिया मैच हारी

Fri, 29 Sep 2017 02:29 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
रनआउट हुए रोहित शर्मा - फोटो : twitter
विज्ञापन
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच तालमेल की गड़बड़ी का फायदा गुरुवार को चौथे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को मिला, जिसने टीम इंडिया को 21 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में पहली बार जीत का स्वाद चखा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 335 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को ओपनर्स रोहित शर्मा (65) और अजिंक्य रहाणे (53) ने शतकीय साझेदारी करके जोरदार शुरुआत दिलाई। हालांकि, भारतीय पारी के 23वें ओवर में मेजबान टीम को जोरदार झटका लगा जब रोहित शर्मा रनआउट हुए। स्टीव स्मिथ को इस विकेट का श्रेय जाता है।

केन रिचर्डसन द्वारा किए 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोहली ने पॉइंट की दिशा में शॉट खेला। स्मिथ ने बाएं तरफ डाइव लगाकर गेंद रोकी। कोहली ने कुछ कदम दौड़ने के बाद अपने एंड की क्रीज में जाने का फैसला किया। दूसरे छोर पर मौजूद रोहित दौड़ते हुए स्ट्राइकर कोहली के पास पहुंच गए। स्मिथ का थ्रो भी विकेट पर नहीं लगकर मिडविकेट और स्क्वायर लेग की दिशा के बीच में गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वीडियो: जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने रोहित शर्मा के सिर पर मारी गेंद 

पीटर हैंड्सकोंब ने गेंद पकड़कर गेंदबाज की तरफ थ्रो किया और केन रिचर्डसन ने गिल्लियां बिखेरने का काम पूरा किया। रीप्ले में देखने को मिला कि रोहित शर्मा दौड़ते हुए कोहली के बेहद करीब जा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने अपने एंड पर जाने का प्रयास जरुर किया, लेकिन वो रनआउट हुए। 

Rohit run out 😂😂 pic.twitter.com/LmKHXyl1FN— Nishith (@Nicks103) September 28, 2017


रोहित ने सिर्फ 55 गेंदों में एक चौके और चार छक्को की मदद से 65 रन की तेजतर्रार पारी खेली। रोहित के रनआउट की भरपाई विराट कोहली भी नहीं कर सके और 21 रन बनाने के बाद नाथन कोल्टर नाइल की गेंद पर कट एंड बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। बता दें कि 2013 में भी रोहित और कोहली के बीच तालमेल में गड़बड़ी हुई थी, जिसकी वजह से विराट रनआउट हुए थे।

ये भी पढ़ें: ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा 

ऑस्ट्रेलिया ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 313 रन बना सकी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें