फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजित पवार विमान हादसा: डीजीसीए की विमानन कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, उड़ान भरने से रोके गए VSR के चार प्लेन

Tue, 24 Feb 2026 10:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

बारामती में हुए विमान हादसे के बाद जांच में कई नियमों की अनदेखी मिलने पर डीजीसीए ने वीएसआर वेंचर्स के चार विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी। इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हुई थी। डीजीसीए ने कंपनी को कारण बताओ पत्र जारी किया है। क्या है पूरा मामला, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
बारामती विमान हादसा - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामती में पिछले महीने हुए विमान हादसे के बाद जांच में कई नियमों की अनदेखी मिलने पर डीजीसीए ने मंगलवार को वीएसआर वेंचर्स के चार विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी।इसी कंपनी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


28 जनवरी को लियरजेट 45 (वीटी-एसएसके) विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने वीएसआर वेंचर्स का विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश दिया था। 

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'अंडाणु बेचने वाले गिरोह में 40 महिलाओं का हुआ शोषण, कई राज्यों तक फैला है जाल', पुलिस का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


नियामक ने बयान में कहा कि रखरखाव प्रक्रियाओं में खामियां देखते हुए लियरजेट 40/45 श्रेणी के चार विमान (वीटी-वीआरए, वीटी-वीआरएस, वीटी-वीआरवी और वीटी-टीआरआई) को तब तक ग्राउंड (उड़ान से रोका जाना) किया गया है, जब तक उनकी निरंतर उड़ान योग्यता के मानक बहाल नहीं हो जाते। डीजीसीए ने कंपनी को कारण बताओ पत्र जारी कर गैर-अनुपालन के मूल कारणों का विश्लेषण प्रस्तुत करने को कहा है। जवाब की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की प्रारंभिक रिपोर्ट 28 फरवरी से पहले आने की उम्मीद है। इस बीच कुछ हलकों में दुर्घटना को लेकर साजिश की आशंकाएं भी जताई गई हैं।


(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है...)


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें