फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC: ममता बनर्जी ने 'केरलम' के सहारे भाजपा को बताया बंगाल विरोधी, दोहराई राज्य का नाम बदलने की मांग; जड़े आरोप

Tue, 24 Feb 2026 09:41 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को केरल का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केरल राज्य के नाम परिवर्तन विधेयक को मंजूरी के लिए विधानसभा में भेजा जाएगा। यह निर्णय केरल में इस वर्ष के पहले छमाही में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले लिया गया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केरल को उसके नए नाम 'केरलम' के लिए बधाई देते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार को याद दिलाया कि पश्चिम बंगाल राज्य का भी अपना नाम बदलकर 'बांग्ला' रखने का प्रस्ताव है। 
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक पोस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को 'बांग्ला विरोधी' (बंगाल विरोधी) बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य की विरासत और भाषा के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाते हैं।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: तमिलनाडु की सियासत में नई पार्टी की एंट्री, जयललिता की करीबी रहीं शशिकला का एलान; जानें क्या कहा
विज्ञापन


बंगाल का नाम बदलने का प्रस्ताव वर्षों से दबा पड़ा :ममता बनर्जी
टीएमसी ने लिखा, 'ममता बनर्जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केरल राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' रखने की मंजूरी पर केरलवासियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही, उन्होंने केंद्र को याद दिलाया कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' रखने का ऐसा ही प्रस्ताव वर्षों से दबा पड़ा है।'

ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की 'वैध मांग' को सिर्फ इसलिए खारिज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि राज्य ने भाजपा के सामने झुकने से इनकार कर दिया। टीएमसी ने लिखा, 'हर चुनाव के मौसम में पीएम मोदी और अमित शाह बंगाल में आकर मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं और हमारी धरती, हमारी संस्कृति, हमारे लोगों से प्यार करने का दिखावा करते हैं।'

नकारी नहीं जा सकती बंगाल की जायज मांग :तृणमूल कांग्रेस
पोस्ट में आगे लिखा गया, 'यह नाटक बंद करो। इन बांग्ला-विरोधियों को हमारी विरासत के लिए कोई सम्मान नहीं, हमारी भाषा के लिए कोई आदर नहीं, हमारे आदर्शों के लिए कोई सम्मान नहीं और हमारी गरिमा के लिए कोई चिंता नहीं। जब कोई राज्य अपनी पहचान का दावा करता है तो हम खुश होते हैं, लेकिन बंगाल इस प्रतिशोधी भेदभाव को स्वीकार नहीं करेगा।'

टीएमसी ने लिखा, 'बंगाल की जायज मांग को सिर्फ इसलिए नकारा नहीं जा सकता, क्योंकि हम भाजपा के हाई कमान के सामने झुकने से इनकार करते हैं।' टीएमसी सरकार ने राज्य का नाम बदलकर बांग्ला करने का प्रस्ताव पारित किया था और कई बार केंद्र के सामने यह मांग रखी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: DGCA: बढ़ते विमान हादसों के बीच डीजीसीए की सख्ती, नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर्स को लेकर उठाया बड़ा कदम; यहां जानिए

ममता बनर्जी ने राज्य का नाम बदलने की मांग को फिर से उठाया है, जो इस साल के अंत में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले आया है। टीएमसी एक बार फिर भारी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी, जबकि भाजपा भी सत्ता पर नजर गड़ाए हुए है।

 अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें