फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामती विमान हादसा: 'कंपनी जिम्मेदार प्रतीत होती है, पायलट की लापरवाही की भी आशंका', प्रफुल्ल पटेल का बयान

Wed, 18 Feb 2026 11:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंदिया (महाराष्ट्र)

सार

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने बारामती विमान हादसे को लेकर कहा कि इसमें विमानन कंपनी मुख्य रूप से जिम्मेदार प्रतीत होती है और पायलट की भी लापरवाही हो सकती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सच्चाई सीबीआई जांच में सामने आएगी। उधर, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एनसीपी के नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
प्रफुल्ल पटेल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा कि बारामती विमान हादसे किए मुख्य रूप से विमानन कंपनी जिम्मेदार प्रतीत होती है और पायलट की ओर से लापरवाही हो सकती है। इस विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। 28 जनवरी को वीएसआर वेचंर्स के स्वामित्व वाला विमान लियरजेट 45 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 
विज्ञापन

 
प्रफुल्ल पटेल ने क्या कहा?
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने यहां अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत की।
  • उन्होंने कहा, मेरी राय में इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजित दादा की जान गई, मुख्य रूप से विमानन कंपनी जिम्मेदार प्रतीत होती है।
  • उन्होंने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच में सच्चाई सामने आएगी।
  • पटेल ने यह भी कहा कि पायलट की ओर से भी लापरवाही हो सकती है। ये सभी बातें जांच में स्पष्ट हो जाएंगी। पटेल पहले विमानन मंत्री भी रह चुके हैं।

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी)  ने मंगलवार को कहा कि दुर्घटना में शामिल लियरजेट 45 विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से डाटा निकालने के लिए विशेष सहायता मांगी गई है। पटेल ने कहा कि अमेरिका के पास बेहतर तकनीकी विशेषज्ञता है और वे क्षतिग्रस्त ब्लैक बॉक्स को डिकोड करने में सक्षम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीबीआई एक स्वतंत्र एजेंसी है और पूरी जानकारी के बिना ज्यादा बोलना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन


सुनेत्रा पवार और एनसीपी नेताओं ने सीएम से मुलाकात की
मंगलवार को उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और एनसीपी नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और इस विमान हादसे की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। 

ये भी पढ़ें: बारामती विमान हादसा: जय पवार बोले- आसानी से नष्ट नहीं होते ब्लैक बॉक्स, जनता को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार

जांच के जरिये सच्चाई सामने लाना जरूरी: प्रफुल्ल पटेल
एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। यह केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए चेतावनी है। कई नेता और अन्य लोग निजी विमानों से यात्रा करते हैं, इसलिए जांच के जरिये सच्चाई सामने लाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो और अन्य एजेंसियां भी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


पटेल ने उन खबरों पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने अजित पवार की मुंबई से पुणे कार से जाने की मूल योजना में देरी की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने दिल्ली से अजित पवार को किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए फोन किया था। उन्हें यह पता नहीं था कि वह कहां थे। इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें