फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्मा की जीत से हुआ इतना खुश कि 1 रुपए में करा रहा ऑटो की सवारी

Wed, 25 May 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महज एक रुपए में ऑटो सेवा - फोटो : ANI
विज्ञापन
तमिलनाडु में सत्ताधारी पार्टी की मुखिया जे जयललिता ने दोबारा जीत हासिल करके मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस जीत से जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके तो खुश है ही, साथ ही कुछ और लोग भी खुश हैं, जो अपने अंदाज में खुशी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


अम्मा की जीत से एक ऑटो ड्राइवर इतना खुश हुआ है कि वह कोयंबटूर शहर में महज एक रुपए में लोगों को अपनी सेवाएं दे रहा है। लोग महज एक रुपए का भुगतान करके कई किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं।

इस ऑटो ड्राइवर का नाम माथिवानन है, जो पिछले 25 सालों से ऑटो रिख्शा चला रहा है। माथिवानन की उम्र 45 साल है। माथिवानन स्वर्गीय एमजी रामचंद्रन का बहुत बड़ा समर्थक है, जिन्होंने एआईएडीएमके की स्थापना की थी।
विज्ञापन


माथिवानन ने कहा कि रामचंद्रन के इस पार्टी को बनाने के बाद से ही वह एआईएडीएमके का समर्थक बन गया और यही कारण है कि अब वह पार्टी की मुखिया जे जयललिता का भी बहुत बड़ा समर्थक बन गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें