कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अपने विधायकों से स्टाम्प पेपर पर साइन करवा रही है। इसमें लिखा है कि जीते हुए विधायक विधानसभा में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रति वफादारी रहेंगे। ये शर्तें 100 रुपए के स्टाम्प पेपर लिखी गई हैं, जिस पर हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में जीतने वाले सभी 44 कांग्रेस विधायकों से साइन कराए गए हैं।
इंडियन एक्सपेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव के बाद हुई एक मीटिंग में स्टाम्प पेपर पर साइन कराने का फैसला लिया गया। कांग्रेसी नेताओं से साइन कराया गया स्टाम्प पेपर भी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लिखी गई शर्तों पर लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्टाम्प पेपर साइन कराने के फैसले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर चौधरी की भूमिका सबसे अहम रही। जब अधीर चौधरी से मीडिया ने पूछा ऐसा क्यों करवाया जा रहा है ? तो उन्होंने कहा, ‘यह किसी तरह का बॉन्ड नहीं है, जिसे जबरन भरवाया गया हो, या फिर जिसे ना मानने पर किसी के ऊपर कार्रवाई होगी। यह सबने पार्टी के प्रति अपनी वफादारी दिखाने के लिए खुद की मर्जी से साइन किया है।’
दो पेज के इस स्टाम्प पेपर के पहले प्वाइंट में लिखा हुआ है- मैं बिना किसी शर्त के इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करता हूं, जिसे अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा संचालित किया जा रहा है। दूसरा प्वाइंट- विधानसभा का हिस्सा होते हुए मैं पार्टी के खिलाफ हो रही किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं रहूंगा। मैं पार्टी के खिलाफ कोई भी नकारात्मक बात भी नहीं कहूंगा। ऐसा कुछ करने से पहले मैं पार्टी पद से इस्तीफा दे दूंगा। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कुछ विधायकों के हवाले से लिखा है कि यह पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
Unabashed sycophancy-In Bengal,each of the Congress 44 lawmakers hv been asked to sign a declaration of "unqualified allegiance" to SGand RG
— Manjula Chandra (@manjula712) May 25, 2016
Breaking News In Writing, A Pledge Of Loyalty To Gandhis By Congress In Bengal: For a party regular... https://t.co/cA89S41ou4 #Followme
— devang trivedi (@fanofmydad) May 25, 2016
In Writing, A Pledge Of Loyalty To Gandhis By Congress In Bengal: For a party regularly criticized for unabas... https://t.co/MeDvo5GKwR
— Ismail (@themust007) May 25, 2016