फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिवली में पांच रुपये को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालक की हत्या

Wed, 26 Feb 2020 05:24 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बोरिवली में सीएनजी स्टेशन के कर्मचारियों ने पांच रुपये को लेकर हुए विवाद में 68 वर्षीय एक ऑटो चालक की जान ले ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि रामदुलार सरजू यादव मंगलवार शाम सीएनजी स्टेशन पर अपनी ऑटोरिक्शा में गैस भराने गए थे और वहां उन्होंने फोन कर अपने बेटे संतोष को भी मिलने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 205 रुपये की गैस भराने के बाद यादव ने कर्मचारी को 500 रुपये का नोट थमाया और बाकी 295 रुपये लौटाने को कहा। हालांकि, कर्मचारी ने पांच रुपये कम दिए।

यादव ने जब पांच रुपये की मांग की तो गैस स्टेशन पर तैनात संतोष जाधव ने दोनों से बदसलूकी की और फिर अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर मारपीट की। अधिकारी ने बताया कि मारपीट से यादव अचेत हो गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन के निरीक्षक निरीक्षक नामदेव शिंदे ने बताया कि गैस स्टेशन के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें