फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रिया में कोरोना संक्रमित मरीजों में आई कमी, जानें कोरोना को मात देने वाला ऑस्ट्रिया का मास्टर प्लान

Tue, 07 Apr 2020 02:11 PM IST
Tanuja Yadav तनुजा यादव, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना से लड़ने के लिए बनी ऑस्ट्रिया की आपदा प्रबंधन टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना से लड़ने के लिए ऑस्ट्रिया ने चार लोगों की एक आपदा प्रबंधन टोली बनाई है जिसमें ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कर्ज, वाइस चांसलर विर्नर कोगलर, स्वास्थ्य मंत्री रूडॉल्फ एन्शकोबर और घरेलू मामलों के मंत्री कार्ल नीहेम्मर शामिल हैं। सेबेस्टियन कर्ज ने जानकारी दी कि ऑस्ट्रिया ने यूरोप के बाकी देशों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन दिखाया है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना की संक्रमण दर 2.1 फीसदी है जो बाकी देशों की तुलना में काफी कम है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रिया में अबतक एक लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट हो चुका है जिसमें 12,072 लोगों में कोरोना के लक्षण देखे गए और 220 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। जबकि देश में कोरोना से ठीक किये गए मरीजों की संख्या 3,463 है। चांसलर सेबेस्टियन कर्ज ने जानकारी दी कि देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों से ज्यादा संख्या ठीक किये गए मरीजों की है। उन्होंने आगे बताया कि ऑस्ट्रिया में आईसीयू में भी मरीजों की संख्या में भारी कमी देखी गई है, ये संख्या मात्र 254 है।

हालांकि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कर्ज ने ऑस्ट्रिया का कोरोना से निपटने का प्लान साझा किया। ऑस्ट्रिया का एक मात्र लक्ष्य दूसरे देशों से पहले अपने देश को कोरोना मुक्त करना है। सेबेस्टियन कर्ज ने जोर देते हुए कहा कि इस बार ऑस्ट्रिया ने अन्य देशों के मुकाबले बहुत अच्छे कदम उठाए हैं और आगे भी उठाए जाएंगे। विस्तार से समझते हैं कोरोना से लड़ने का ऑस्ट्रिया का मास्टर प्लान..
विज्ञापन


अनुशासित ढंग से खुलेगा लॉकडाउन
  • 14 अप्रैल को छोटी दुकानें, हार्डवेयर स्टोर और बाग बगीचे खुलेंगे। 
  • हर किसी के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा
  • एक मई को लगभग सभी दुकानें खुल जाएंगी
  • होटल और रेस्टॉरेंट्स 15 मई के बाद खुलेंगे
  • सरकार के पास कभी भी इमरजेंसी रोक का अधिकार होगा
  • जून तक किसी तरह के कोई कार्यक्रम नहीं होंगे
  • मध्य मई तक स्कूल की पढ़ाई घर से होगी
  • छात्रों के लिए पहले सत्र की परीक्षा डिजिटल तरीके से होंगी
  • विश्व विद्यालयों में परीक्षा और शोध का कार्य होगा
  • कोरोना की दवाई बनने के बाद ही घूमने की आजादी की अनुमति
  • घूमने के लिए स्वास्थ्य प्रपत्र का होना बेहद जरूरी
घर में ही मनाएं ईस्टर
  • स्वास्थ्य मंत्री रूडॉल्फ एन्शकोबर ने स्पष्ट कहा कि ईस्टर उत्सव रद्द कर दिया गया है
  • ईस्टर उत्सव मनाने के लिए लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है
  • 40 दिन तक मनाया जाता है ईस्टर उत्सव
  • ईसा मसीह के दोबारा जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है ईस्टर उत्सव
यूरोपियन यूनियन में ही भारी गिरावट
  • नए संक्रमित मामलों में रोजाना 1.6 फीसदी की गिरावट
  • ये यूरोपियन यूनियन में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई
  • जल्दी प्रतिबंध लगाने से ऑस्ट्रिया को कोरोना को मात देने में मिला फायदा
  • संक्रमित लोगों को आइसोलेशन में रखा गया
  • केवल संक्रमित ही नहीं संदिग्ध लोगों का भी टेस्ट किया गया
ट्रैकिंग एप जारी रहेगी
  • संक्रमित लोगों की जानकारी देने वाली रेड क्रॉस एप काम करती रहेगी
  • कोरोना के संक्रमण की निगरानी के लिए एप का इस्तेमाल जारी रहेगा
  • किसी के संक्रमित होने से बाकी संपर्क में आए लोगों को सूचित किया जा सकेगा
  • ऑस्ट्रिया की जनता स्वैच्छिक रूप से अपनी डिटेल में एप में डालेगी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें