ऑस्ट्रिया ने संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की आड़ में मॉस्को मिशन में लगे वियना स्थित चार राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। ऑस्ट्रिया विदेश मंत्रालय ने कहा, रूसी दूतावास में दो राजनयिक असंगत कृत्यों में लिप्त थे जबकि दो वियना में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में शामिल थे। इन राजनयिकों के कृत्य मुख्यालय समझौते के अनुरूप नहीं थे। इन्हें ऑस्ट्रिया छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था।
एक साल से जारी है राजनयिकों को निष्काषित करने का दौर
लगभग एक साल पहले रूस की ओर से यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से पश्चिमी यूरोपीय देशों और रूस के बीच में एक दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित करने का दौर लगातार जारी है। युद्ध में यूरोपीय संघ के सदस्य ऑस्ट्रिया ने सैन्य तटस्थता की नीति अपनाई हुई है। उसने यूक्रेन को सहायता तो दी है लेकिन सैन्य उपकरण नहीं दिए हैं।
यूक्रेन के साथ एकजुटता को प्रदर्शित करते हुए ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन ने बीते बुधवार को कीव का दौरा किया था। वियना में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा समेत संयुक्त राष्ट्र की तमाम एजेंसियों के कार्यालय स्थित है।