फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दौरे पर 'द्वारपाल' लेकर आएंगे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन 

Wed, 27 Nov 2019 04:18 PM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्कॉट मॉरिसन - फोटो : file photo
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि वे भारत को सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण तीन कलाकृतियां वापस करेंगे। ये कलाकृतियां न्यूयॉर्क स्थित भारतीय मूल के डीलर से खरीदी गई हैं। बता दें स्कॉट मॉरिसन जनवरी में भारत दौरे पर आ रहें हैं।

विज्ञापन


नेशनल गैलरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा ये कलाकृतियां सुभाष कपूर नाम के एक व्यक्ति ने खरीदी थी। भारत और अमेरिका में कपूर के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई चल रही है। गैलरी द्वारा किए गए शोध के बाद उन्होंने स्वेच्छा से भारत को कलाकृतियां वापस करने का निर्णय लिया है। लौटाई जा रही कलाकृतियां तमिलनाडु के 15 वीं सदी के द्वारपालों का जोड़ा और छठी से 8वीं शताब्दी के बीच राजस्थान या मध्य प्रदेश  के नागराज की हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें