संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का हर अपडेट जानिए- LIVE UPDATE
ई सिगरेट पर प्रतिबंध को युवाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के लिये महत्वपूर्ण कदम बताते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्द्धन ने बुधवार को कहा कि दुनिया की कई तंबाकू कंपनियां भारत में ई सिगरेट उत्पाद पेश कर युवाओं को लक्षित करना चाहती थीं, ऐसे में एक जिम्मेदार सरकार होने के नाते हमने इस पर प्रतिबंध लगाया है।
सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से 58 साल नहीं होगी
केंद्र सरकार ने लोकसभा में कहा कि सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से 58 साल नहीं की जाएगी। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के जवाब में लोकसभा में ये बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 का नियम 56 (जे) और केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) के नियम सरकार को समय-समय पर कर्मचारियों के काम की समीक्षा का अधिकार देते हैं। इसके तहत अगर कोई कर्मचारी अक्षम पाया जाता है या उसका आचरण भ्रष्ट होता है, तो उसे समय से पहले सेवानिवृत्त किया जा सकता है। इसके लिए तीन महीने का नोटिस दिया जाता है या इसके एवज में उतने महीने की तनख्वाह और भत्ते दिए जाते हैं।
बालाकोट में फिर से सक्रिय हो रहे आतंकवादी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जीके रेड्डी ने राज्यसभा में बताया कि इनपुट्स के माध्यम से ऐसे संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी बालाकोट में फिर से सक्रिय होने के लिए हरसंभव कोशिश में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बालाकोट में वे भारत के खिलाफ अपने जिहादी अभियानों को शुरू करने में जुटे हुए हैं। लेकिन भारत सरकार सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है और आतंकवादियों को नेस्तनाबूत करने के लिए जो कदम जरूरी होगा। सरकार उसे जरूर उठाएगी।
आतंकी घटनाएं ना के बराबर हुई हैं: राजनाथ
राज्यसभा में बुधवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करने पर बोलने से सभापति एम वेंकैया नायडू ने जब रोका तो वह नाराजगी जताते हुए सदन से वाकआउट कर गए।
असम के नजरबंदी शिविरों में 2016 से अब तक 28 बंदियों की मौत : सरकार
सरकार ने बुधवार को बताया कि असम में गैरकानूनी तरीके से रह रहे विदेशी नागरिकों की नजरबंदी के लिए संचालित छह शिविरों में 2016 से अब तक 28 लोगों की विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हुयी है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया कि 2016 से इस साल 13 अक्टूबर तक असम के छह नजरबंदी शिविरों में रखे गए 28 लोगों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में 988 विदेशी नागरिकों को रखा गया है।
भारत के उपग्रह कार्टोसैट-3 और अमेरिका के 13 नैनो उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी47 के सफल प्रक्षेपण पर लोकसभा ने इसरो और अंतरिक्ष विभाग के दल को बधाई दी।
निशानेबाजी प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को बधाई दी