फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vocal For Local: ऑस्ट्रेलियाई दूत फिलिप ग्रीन ने की वोकल फॉर लोकल की सराहना, छोटी दुकान पर कटाई दाढ़ी

Tue, 09 Jan 2024 06:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्रीन कहते हैं कि भारत में ऑस्ट्रेलियाई दूत के रूप में नियुक्ति को वे अपने करियर का उच्चतम स्तर मानते हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत बेहद अहम साझेदार है। इस दौर में भारत में रहकर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
फिलिप ग्रीन। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल अभियान को समर्थन देते हुए भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने सोमवार को दूतावास के पास की एक दुकान पर दाढ़ी कटवाने की तस्वीरें साझा कीं। ग्रीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज सुबह ऑफिस के पास स्थित हेयरड्रेसर से जल्दी से दाढ़ी कटवा ली। बहुत बढ़िया सेवा मिली। स्थानीय बनें! वोकल फॉर लोकल। गो देशी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने पिछले वर्ष अक्तूबर में मन की बात कार्यक्रम के दौरान लोकल के लिए वोकल होने का आग्रह करते हुए कहा था कि त्योहारों के दौरान छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से स्थानीय सामान खरीदें। इसके अलावा छोटी-छोटी सेवाएं भी स्थानीय लोगों से लेने का प्रयास करें।

ग्रीन ने कहा-भारत बेहद अहम साझेदार
ग्रीन कहते हैं कि भारत में ऑस्ट्रेलियाई दूत के रूप में नियुक्ति को वे अपने करियर का उच्चतम स्तर मानते हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत बेहद अहम साझेदार है। इस दौर में भारत में रहकर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें