ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने सोमवार को दिल्ली में 2+2 बैठक से पहले बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेला। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की जीत से गदगद मार्ल्स ने 14-18 साल के बच्चों से बातचीत की और उन्हें गेंदबाजी करते भी दिखे।
विज्ञापन
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री मार्ल्स और विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग सुबह-सुबह नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। दोनों ने यहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी।