फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड : जेल में बंद बिचौलिए मिशेल को मिली अंतरराष्ट्रीय कॉल करने की अनुमति

Mon, 14 Jan 2019 06:27 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्ता वेस्टलैंड डील मामले में तिहाड़ जेल की हवा खा रहे बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को पटियाला हाउस कोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय कॉल करने की अनुमति दे दी है। वह हप्ते में 15 मिनट तक अपने परिवार के लोगो से बात कर सकता है। मिशेल ने सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी देकर अपने परिवार, दोस्तों और अपने वकीलों को अंतरराष्ट्रीय कॉल करने की अनुमति मांगी थी। 

विज्ञापन


इससे पहले मिशेल को दिल्ली हाइकोर्ट द्वारा भारत स्थित ब्रिटिश उच्चायोग से कांसुलर एक्सेस मिल गई है। मिशेल से मुलाकात के बाद उच्चायोग ने कहा था कि हमारा स्टाफ एक ब्रिटिश नागरिक का समर्थन कर रहा है जिसे भारत ने हिरासत में लिया है और हम उसकी सलामती देखने के लिए आये थे। मिशेल को पांच दिसंबर को दुबई से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया था।

मिशेल को दिसंबर के प्रथम सप्ताह में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद ब्रिटिश उच्चायोग ने उसे राजनयिक पहुंच दिलाने की मांग की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘मिशेल को राजनयिक पहुंच मुहैया कराई गयी है। हमें पिछले महीने अनुरोध प्राप्त हुआ था जिसके आधार पर ब्रिटिश उच्चायोग के एक द्वितीय सचिव स्तर के अधिकारी ने क्रिश्चियन मिशेल से मुलाकात की।’’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिशेल को बृहस्पतिवार को राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराई गयी। मिशेल की उसके परिजनों और विदेश में वकील से फोन पर बात कराने की दिल्ली उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को दाखिल याचिका के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, उसे उसके परिवार वालों से बातचीत की इजाजत दी गयी है। 

हालांकि सूत्रों ने कहा कि अगर ब्रिटिश उच्चायोग अनुरोध करता है कि उसे और अधिक बातचीत करने की अनुमति दी जाए तो इस पर विचार किया जा सकता है। मिशेल (57) को हेलीकॉप्टर सौदे के मामले में संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित किये जाने के बाद भारत लाया गया था। फिलहाल वह यहां तिहाड़ जेल में बंद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें