विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर के लोगों से मिलने शनिवार को श्रीनगर जाएगा। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित राज्यों में बांटने के बाद श्रीनगर समेत कुछ शहरों में प्रतिबंध लगे हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने विपक्षी नेताओं से न आने और शांति व्यवस्था बनाने में मदद करने को कहा है।
पढ़ें पूरी खबर-
संयुक्त अरब अमीरात : पीएम मोदी पहुंचे आबूधाबी, कई अहम मुद्दों पर क्राउन प्रिंस से करेंगे वार्ता
वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि अबू धाबी पहुंचा हूं। शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ वार्ता को लेकर आशान्वित हूं और भारत तथा यूएई के बीच मित्रता के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। यात्रा के दौरान आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना भी एजेंडे में होगा।
पढ़ें पूरी खबर-
आईएनएक्स मीडिया केस : विदेशी लेन-देन का पता लगाने सीबीआई ने 5 देशों को भेजे एलआर
सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया से जुड़े विदेशी लेन-देन और निवेश का ब्योरा जुटाने के लिए पांच देशों को न्यायिक अनुरोध पत्र भेजा है। अदालत की ओर से हाल ही में ब्रिटेन, सिंगापुर, मॉरिशस, बरमुडा और स्विट्जरलैंड के कोर्ट को अनुरोध पत्र (लेटर रोगेटरी) भेजे गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
एक तरफ सम्मान, दूसरी तरफ यह अपमान क्यों..., सैनिकों के परिवारों में निराशा और मायूसी
एक तरफ सम्मान और दूसरी तरफ यह अपमान क्यों... यह अल्फाज हैं 80 साल के कुंदन लाल तनेजा के। जिनके सामने अब आशियाना उजड़ने का खतरा मंडरा रहा है। 1962 में चीन के साथ युद्ध के दौरान चोट लगने से अपाहिज हुए कुंदन लाल उसी दिन से बिस्तर पर हैं और उनकी पत्नी सेवा कर रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर-
इशांत शर्मा ने झटके पांच विकेट, दूसरे दिन का खेल खत्म, वेस्टइंडीज का स्कोर 189/8
वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। टीम इंडिया की पहली पारी 297 रन पर सिमट गई। जवाब में वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए हैं। जेसन होल्डर (10) और मिगेल कमिंस (0) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पढ़ें पूरी खबर-