फिदायीन हमले के इनपुट के बाद शुक्रवार की रात कठुआ और सांबा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। नाके भी बढ़ा दिए गए। हाईवे तथा बार्डर से लगने वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। देर रात जम्मू में भी जवानों को अलर्ट किया गया। प्रमुख नाकों पर सभी आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।
पढ़ें पूरी खबर
चार धाम हाईवे परियोजना को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, एनजीटी का आदेश पलटा
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तराखंड के चार पवित्र धार्मिक शहरों को हर मौसम में जोड़ने वाली 900 किलोमीटर लंबी महत्वाकांक्षी चार धाम हाईवे परियोजना को मंजूरी दे दी। कोर्ट ने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश में बदलाव करते हुए पर्यावरण पहलुओं पर विचार के लिए एक नई उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन करने को कहा है।
पढ़ें पूरी खबर
कश्मीर के कई हिस्सों में आज से बहाल होगी फोन सेवा, सोमवार से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम का कहना है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में तेजी से हालात बदल रहे हैं। घाटी में शनिवार को ज्यादातर फोन बहाल कर दिए जाएंगे, जबकि स्कूल-कॉलेज सोमवार से खुलेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
टीवी चैनल डिस्काउंट ऑफर्स पर रोक लगा सकता है ट्राई, जानें आपकी जेब पर कैसा असर होगा
ट्राई की ब्रॉडकास्टर और वितरकों की ओर से ग्राहकों को अपने प्लेटफॉर्म पर रोकने के लिए दिए जाने वाले बंपर डिस्काउंट पर पूरी नजर है। दूरसंचार नियामक का कहना है कि इन ऑफर्स की वजह से ग्राहकों को चैनल चुनने की पूरी आजादी नहीं मिल पा रही है। छूट पर लगाम लगाने के लिए ट्राई ने शुक्रवार को परामर्श पत्र जारी कर हितधारकों से राय मांगी है।
पढ़ें पूरी खबर
अरुण जेटली की हालत नाजुक, एम्स में चल रहा है इलाज
नौ अगस्त से एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हाल जानने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एम्स पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री का हाल जाना। गौरतलब है कि अरुण जेटली इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पढ़ें पूरी खबर