फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 15 Aug 2019 06:05 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार छठी बार स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित कर अटल की बराबरी करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लगातार छठी बार स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देंगे और प्रचंड जनादेश के बाद सत्ता में वापसी के बाद उनका लाल किले से यह पहला भाषण होगा। उम्मीद की जा रही है कि जम्मू-कश्मीर पर किए गए ऐतिहासिक निर्णय से लेकर अर्थव्यवस्था की स्थिति तक वह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस: चप्पे-चप्पे पर पहरा, दिल्ली में स्वाट कमांडो-एनएसजी स्नाइपर्स की तैनाती

देश गुरुवार को आजादी की वर्षगांठ मनाएगा और इस जश्न को हर्षोल्लास और शांति से संपन्न करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी सहित सभी राज्यों की राजधानियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।दिल्ली पुलिस लाल किले की सुरक्षा के लिए चेहरा पहचानने वाले सॉफ्टवेयर से लैस कैमरों का पहली बार इस्तेमाल कर रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन


चीन ने जम्मू-कश्मीर को लेकर चिंता जताई और हमने पक्ष रख दिया : विदेश मंत्री एस जयशंकर

तीन दिन की चीन की विदेश यात्रा से लौटे विदेश मंत्री एस जयशंकर की गिनती सुपर डिप्लोमैट में होती है। इसी अंदाज में उन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद 370, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम-2019 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही हलचल को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया है। चीन से लौटकर आए जयशंकर ने कहा कि उन्होंने (चीन) अपनी चिंताएं जताईं और हमने अपना पक्ष रखा।

पढ़ें पूरी खबर-

एशेज 2019: बारिश की वजह से धुला दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्डस के ऐतिहासि मैदान पर खेले जा रहे एशेज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया। भारी बारिश के चलते पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका, जिसके बाद अंपायरों ने पहले दिन का खेल स्थागित करने का निर्णय लिया।

पढ़ें पूरी खबर-

किसी को भी आतंकी घोषित करने वाला कानून लागू

केंद्रीय गृह मंत्रालय की घोषणा के बाद आतंकवाद के खिलाफ नया कानून यूएपीए बुधवार से लागू हो गया। नए कानून के तहत किसी व्यक्ति विशेष को भी आतंकी घोषित किया जा सकता है और उसकी संपत्ति जब्त की जा सकती है।

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें