फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर जेल से आया आसाराम का ऑडियो, भक्तों से कहा- मैं जल्द जेल से निकल आउंगा

Sat, 28 Apr 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
आसाराम
विज्ञापन

नाबालिग से बलात्कार करने के मामले में जोधपुर की अदालत ने खुद को भगवान कहने वाले आसाराम को उम्रकैद की सजा दी है। बुधवार को आसाराम को सजा सुनाई गई थी और इसके दो दिन बाद ही उसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शुक्रवार को आश्रम के सोशल मीडिया अकाउंट से आसाराम की फोटो लगाकर एक ऑडियो प्रसारित किया गया। इस ऑडियो में आसाराम भक्तों के लिए एक संदेश देता है। वह कहता है- पहले शरद और शिल्पी को निकलवाएंगे। बाद में हम तुम्हारे बीच आ जाएंगे। 

विज्ञापन


इस ऑडियो के जारी होने से पहले ही आसाराम के फेसबुक पेज पर शाम को इसके बारे में सूचना जारी कर दी गई थी। जिसमें लिखा था- 27 अप्रैल को जोधपुर जेल से शाम 6:30 बजे ऑडियो लाइव आने की संभावना है, मंगलमय पर जरूर सुनें। मंगलमय आसाराम का मोबाइल ऐप है। हालांकि एक घंटे बाद ऑडियो को फेसबुक और मंगलमय ऐप से हटा लिया गया था। इस मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि आसाराम ने साबरमती आश्रम में 17 मिनट बात की थी। शायद इसी को जारी किया गया होगा।

वहीं डीआईजी (जेल) विक्रमसिंह कर्णावत का कहना है कि जेल के बंदियों या कैदियों को एक महीने में किसी भी दो नंबरों पर 80 मिनट तक बात करने की इजाजत होती है। इन दो नंबरों को पहले एटीएस से वेरिफिकेशन कराया जाता है और इसके बाद कैदी या बंदी उस नंबर पर बात कर सकता है। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे आसाराम ने साबरमती आश्रम के जदवानी निशांत से 17 मिनट तक बात की थी।
विज्ञापन


इसपर कर्णावत का कहना है कि हो सकता है इसी बातचीत को आश्रम से सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारित किया गया हो। हालांकि आसाराम ने जो भी बातचीत की होगी, वो जेल के एसटीडी पर लगे सिस्टम में रिकॉर्ड होगी। सोशल मीडिया पर बातचीत को वायरल करने को लेकर वैसे तो कोई तय नियम नहीं है। लेकिन ऐसा करना गलत है, क्योंकि कैदी या बंदी को अपने रिश्तेदार या किसी दूसरे से बात करने की सुविधा इस मकसद से नहीं दी जाती है।

सोशल मीडिया से हटाए गए ऑडियो में आसाराम कहता है कि जितनी बड़ी गाज गिरती है, उतने बड़े रास्ते भी बन जाते हैं। पहले तो शिल्पी बेटी को निकालूंगा और फिर शरद बेटे को, ऊपर एक से एक कोर्ट हैं। कुछ लोग झूठ फैलाने में लगे हैं। रोने की बात झूठ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें