फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान समारोह आज, रक्षामंत्री करेंगी विजेताओं को सम्मानित

Fri, 01 Feb 2019 04:38 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति-2018 सम्मान समारोह शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। समारोह में सात राज्यों के 38 होनहार विद्यार्थियों को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण अवॉर्ड देकर सम्मानित करेंगी।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2018 के विजेता रहे इन 38 विद्यार्थियों को रक्षामंत्री अपने निवास स्थान पर सम्मानित करेंगी। इसमें 36 सामान्य छात्र व दो विशेष छात्र शामिल हैं। 

सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों की सूची में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश के छात्र शामिल हैं। बता दें कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2018 के लिए डेढ़ लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


इसी परीक्षा के आधार पर 38 विजेता छात्र चयनित किए गए हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2018 पाने वाले विद्यार्थियों के परिवार की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम है और यह सभी छात्र अपने-अपने राज्य शिक्षा बोर्ड के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। 

विजेता छात्रों को मिला इंडिया गेट भ्रमण का मौका


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2018 के लिए चयनित छात्रों को बृहस्पतिवार को इंडिया गेट भ्रमण का भी मौका दिया गया। इन विद्यार्थियों का कहना था कि हम अन्य छात्रों को भी कठिन परिश्रम से आगे बढ़ने का संदेश देते हैं।

कठिन परिश्रम के चलते ही हमें अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2018 मिली है। इसी कारण अब हमें दिल्ली घूमने का मौका भी मिला है। छात्रवृत्ति के चलते हम अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से करते हुए अपने सपने सच कर पाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें