फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 करोड़ के हीरा चोरी मामले में सात गिरफ्तार, कई राज्यों में छापे

Fri, 01 Feb 2019 03:57 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
हीरा
विज्ञापन

कई हीरा कारोबारियों से करीब 27 करोड़ रुपए के हीरे कथित रूप से चुराने के मामले में एक एजेंट और छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। करीब 25 हीरा कारोबारियों ने दिसंबर में चोरी को लेकर बीकेसी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि एक एजेंट यतीश पिचारिया और उसके सहयोगियों ने खरीददार खोजने के बहाने से उनसे हीरे लिए लेकिन इसके बाद वे लापता हो गए।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त अनिल कुम्भरे ने कहा कि जांच में पता चला कि शहर से भागने के बाद पिचारिया उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और बिहार में कई जगहों पर रहा। लेकिन जब वह हीरे बेच नहीं सका तो वापस मुंबई लौट आया। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया और इसके बाद अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने उनसे 38 लाख रुपए के चोरी के हीरे बरामद किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें