फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attorney General: अटॉर्नी जनरल के पद पर बने रहेंगे के के वेणुगोपाल, तीन महीने के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल

Wed, 29 Jun 2022 02:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आमतौर पर महान्यायवादी का कार्यकाल तीन साल का होता है। उनके पहले कार्यकाल का समय 2020 में खत्म हो गया था। 
विज्ञापन
अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के महान्यायवादी यानी अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल फिर से बढ़ा दिया गया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार उन्हें तीन महीने का और सेवा विस्तार दिया गया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा था। बता दें कि आमतौर पर महान्यायवादी का कार्यकाल तीन साल का होता है। उनके पहले कार्यकाल का समय 2020 में खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने सरकार से आग्रह किया था कि उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए उनका कार्यकाल एक साल के लिए ही बढ़ाया जाए। इसके बाद पिछले साल भी एक साल का कार्यकाल बढ़ाया गया था।  

विज्ञापन


कई हाई-प्रोफाइल मामलों को देख रहे वेणुगोपाल 
वेणुगोपाल कई हाई-प्रोफाइल मामलों को देख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट और वकील के रूप में उनके अनुभव को देखते हुए सरकार उन्हें सेवा विस्तार देने का फैसला किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें