फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप: कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने किया बड़ा दावा, कहा- कर्नाटक में जबरन हिजाब हटाने की हुई थी कोशिश

Tue, 08 Feb 2022 11:28 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता ने लोकसभा में कहा कि सत्ता में मौजूद लोग भले ही सबका साथ, सबका विकास कहते हैं, लेकिन देश के कुछ इलाकों में हालात इसके विपरीत हैं।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : लोकसभा टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार (आठ फरवरी) को लोकसभा में दावा किया कि कर्नाटक में उन छात्राओं पर अत्याचार किया जा रहा है, जो हिजाब पहनती हैं। उन्होंने कर्नाटक में चल रहे विवाद पर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने शून्य काल के दौरान आरोप लगाया कि देश में धार्मिक भेदभाव के मामले लगातार हो रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कोई लड़की हिजाब पहनती है तो वह कोई जुर्म नहीं कर रही है। हेडस्कार्फ पहनने वाली लड़कियों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कर्नाटक में चल रहे विवाद का हवाला देते हुए कहा कि वहां जबरन हिजाब हटाने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। 

कांग्रेस नेता ने लोकसभा में कहा कि सत्ता में मौजूद लोग भले ही सबका साथ, सबका विकास कहते हैं, लेकिन देश के कुछ इलाकों में हालात इसके विपरीत हैं। अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में सरकार से जवाब देने की मांग की। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के भाजपा नेता शिवकुमार ने कहा कि इस मामला अदालत में विचाराधीन है। इसके चलते संसद में इसकी चर्चा नहीं होनी चाहिए। यह राज्य का मामला है और न्यायिक प्रक्रिया में है। गौरतलब है कि उडुपी, शिवमोगा, बागलकोट समेत कर्नाटक के कई हिस्सों में मौजूद शिक्षण संस्थानों में हिजाब का समर्थन व विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिससे तनाव बढ़ गया। मामले में शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें