फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा : सीएम सावंत की दो टूक, धर्मांतरण हमारी सरकार को मंजूर नहीं, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Sat, 16 Apr 2022 01:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

सावंत ने कहा कि एक बार फिर धर्म पर हमला किया जा रहा है। गोवा के विभिन्न हिस्सों में लोग धर्म परिवर्तन की ओर बढ़ रहे हैं। अलग-अलग चीजों का फायदा उठाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने साफ कहा है कि हमारी सरकार को धर्मांतरण मंजूर नहीं है। राज्य में इसकी इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से इसे लेकर सतर्क रहने को कहा। 

गोवा के जालमी वाडा में कुडनेम मंदिर के स्थापना समारोह में सावंत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि एक बार फिर धर्म पर हमला किया जा रहा है। मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं। हमने देखा है कि गोवा के विभिन्न हिस्सों में लोग धर्म परिवर्तन की ओर बढ़ रहे हैं। अलग-अलग चीजों का फायदा उठाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। कोई गरीब है, कोई अल्पसंख्यक है, कोई पिछड़ा है, कोई जिसके पास खाना नहीं है या नौकरी नहीं है तो ऐसे लोगों को बरगलाकर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार धर्मांतरण नहीं होने देगी, लेकिन इसके प्रति लोगों को भी सतर्क रहना होगा। मंदिरों में स्थित मंदिर ट्रस्टों व परिवारों को सतर्क रहना होगा। इससे पहले 31 मार्च को अपने बजट भाषण में सीएम सावंत ने एलान किया था कि गोवा में पुर्तगाल के शासन के दौरान तबाह किए गए मंदिरों के पुनर्निमाण के लिए 20 करोड़ आवंटित किए जाएंगे। 
शुक्रवार को सांवत ने कहा कि 60 साल पहले पुर्तगाली शासन के दौरान हमने देव, धर्म और देश एक (ईश्वर, धर्म और देश एक) हैं, कहा था। इसी भावना के साथ हम आगे बढ़ें। अगर हमारे भगवान की रक्षा की जाती है, तो हमारे धर्म की रक्षा होती है और यदि हमारे धर्म की रक्षा होती है, तो हमारे देश की रक्षा होती है। इसलिए लोग अपने देवताओं के साथ गोवा से भाग गए थे। पिछले 60 सालों में कई परिवारों ने उन स्थानों पर जाने का प्रयास किया, जहां से उन्हें विस्थापित किया गया था। वहां उन्होंने अपने परिवार के देवताओं की तलाश की। इन परिवारों ने वहां अपने भगवान व संस्कृति को फिर से स्थापित करने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें