फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी की हत्या के दोषी पर जेल में हमला

Tue, 13 Sep 2016 10:42 PM IST
एजेंसी/ वेल्लोर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी की हत्या में जेल की सजा काट रहे एजी पेरारिवलन पर वेल्लोर की कड़ी सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल में एक अन्य कैदी ने रॉड से हमला कर दिया। हमले के बाद पेरारिवलन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला करने वाले कैदी की पहचान उम्रकैद की सजा काट रहे राजेश खन्ना के रूप में की गई है। 
विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पेरारिवलन की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि हमले का कारण खन्ना को दूसरे ब्लॉक में शिफ्ट करना हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर उसकी मां उसे देखने अस्पताल पहुंची।

गौरतलब है कि राजीव गांधी की 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर के पास एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पेरारिवलन सहित सात लोगों को दोषी ठहराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें