फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पीएसी के जवान पर हमला, भगदड़ मची

Thu, 30 Jun 2016 05:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में मेरठ के अतिसंवेदनशील गुदड़ी बाजार में बुधवार रात पीएसी के जवान पर हमले के बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। तीरगरान में तैनात यह पीएसी जवान पानी की बोतल खरीदने बाजार में गया था। आरोप है कि दूसरे समुदाय के 8-10 युवकों ने उसे घेरकर मारपीट कर दी। जवान चिल्लाते हुए दौड़ा तो वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर फोर्स लेकर पहुंचे सीओ कोतवाली ने आरोपियों की तलाश शुरू करा दी।
विज्ञापन


10 मई 2014 को कोतवाली स्थित तीरगरान में धार्मिक स्थल पर प्याऊ लगाने के विवाद में सांप्रदायिक टकराव हो गया था। जिसमें कागजी बाजार निवासी शुभम रस्तोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी। उसके बाद से तीरगरान में पीएसी तैनात है। बुधवार रात करीब 10 बजे पीएसी का जवान मुकेश कुमार यहां से गुदड़ी बाजार एक दुकान से पानी की बोतल लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। युवकों ने उसे पकड़कर पीटा तो वह चिल्लाते हुए भागा। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। 

मुकेश की सूचना पर सीओ कोतवाली रणविजय सिंह और एसएसआई कोतवाली फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं, पीएसी के जवान भी पहुंच गए। फोर्स ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो दुकानें बंद होनी शुरू हो गईं। एसएसआई के अनुसार पीएसी के जवान ने बताया कि उस पर हमला करने वाले आरोपी दूसरे समुदाय के थे।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोग मामले में समझौते की बात करने लगे तो सीओ ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। पीएसी के जवान भी भड़क गए। सीओ ने साफ कह दिया कि कानून को हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी। इस पर सुलह की पैरवी में आए लोग वापस चले गए। देर रात भारी पुलिस बल बुला लिया गया था। सीओ ने बताया कि पीएसी के जवान की ओर से 8-10 अज्ञात लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें