फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठावले ने फडणवीस मंत्रिमंडल में आरपीआई के लिए मंत्री पद की मांग की

Tue, 26 Jun 2018 05:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और आरपीआई (ए) प्रमुख रामदास अठावले ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में अपनी पार्टी के लिए मंत्री पद की मांग की है और वह इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे। उन्होंने आज कहा, आरपीआई को सीटों के बंटवारे में पांच प्रतिशत हिस्सा चाहिए और इस प्रकार राज्य मंत्रिमंडल में आरपीआई का एक मंत्री होना चाहिए। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) का वर्तमान में महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद में कोई सदस्य नहीं है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य अठावले ने कहा, (मंत्री पद के) उम्मीदवार को पहले ऊपरी सदन के लिए निर्वाचित किया जा सकता है। महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए अगले चरण का चुनाव 16 जुलाई को होना है और अठावले ने कहा है कि फडणवीस को एक सीट पर आरपीआई उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें