वरिष्ठ अधिकारी अतनु चक्रवर्ती को वित्त मंत्रालय में नए आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में नियुक्त किया है। नौकरशाही में फेरबदल के चलते अतनु को यह पद जी. सी. मुर्मू के स्थान पर मिला है जिन्हें पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर का पहला उपराज्यपाल बनाया गया था।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अतनु को वित्त मंत्रालय में आर्थिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अतनु गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले अतनु वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव का कार्यभार संभआल चुके हैं और सचिव पद पर आने से पहले चक्रवर्ती पेट्रोलियम मंत्रालय में हाइड्रोकार्बन महानिदेशक (डीजीएच) थे।