फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Bihari Vajpayee: भाजपा कार्यालय पर मनी दिवाली, अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को खास बनाएगी पार्टी

Wed, 24 Dec 2025 08:30 PM IST
संध्या डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

Atal Bihari Vajpayee: 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की जयंती है। इसे लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में दिवाली की तरह उत्सव मनाया गया। इस मौके पर भाजपा पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। 
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा कार्यालय पर अटल के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्ज्वलित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा अपने संस्थापक और पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती को विशेष ढंग से मना रही है। अटल जी के जन्मदिन (25 दिसंबर) से एक दिन पहले ही बुधवार को पार्टी कार्यालय को फूलों से सजा दिया गया। पार्टी के मुख्यालय, दिल्ली प्रदेश कार्यालय सहित भाजपा के सभी भवनों को दीपों से सजा दिया गया है। पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पूरे देश में जगह-जगह कविता पाठ समारोह, सभाएं और गोष्ठी कर रही है। कार्यक्रमों में अटल बिहारी वाजपेयी के संसद से लेकर विभिन्न जनसभाओं में दिए गए भाषणों, कविताओं के ऑडियो-वीडियो संदेश सुनाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी अपने प्रिय नेता को याद कर रही है।   
विज्ञापन


अटल जी के पुराने पलों को याद करेगी भाजपा 

इन कार्यक्रमों में भाजपा के नेता अटल बिहार वाजपेयी के साथ बिताए अपने यादगार पलों को लोगों को बता रहे हैं। नेताओं ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व कितना ऊंचा था। वे अपने साथ मिलने वालों को सहज रूप से अपना बना लेते थे। उनके साथ बिताए पल आज पार्टी नेताओं के लिए एक पूंजी बन गए हैं जिसे वे अपने दिलों में सहेज कर रखना चाहते हैं।

प्रदेश मुख्यालय के साथ-साथ सभी 14 जिला कार्यालयों पर 'दीपोत्सव'

इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर दिल्ली भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित प्रदेश मुख्यालय के साथ-साथ सभी 14 जिला कार्यालयों पर 'दीपोत्सव' मनाया गया और भवनों पर बिजली बल्ब लगा कर सजावट भी की गई। दिल्ली कार्यालय पर सचदेवा के अलावा प्रवेश साहिब सिंह और सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने दीप प्रज्वलन  कर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी जिला कार्यालयों पर भी इसी तरह अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र रखकर क्षेत्रीय जिलाध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, पार्षदों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाये।
विज्ञापन


इस अवसर पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पूर्व प्रधान मंत्री और एक महान राजनेता थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1951 में जनसंघ पार्टी से की थी और बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्यों में से एक बने। उन्होंने कहा कि वह एक सरल हृदय कवि भी थे और उनकी कविताएं बेहद लोकप्रिय हुए और उनमे से अनेक आज भाजपा कार्यक्रमों में गाये जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के चेहरे पर सदैव एक मुस्कुराहट रहती थी। वे जनसंघ या भाजपा ही नहीं, हर राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के बीच लोकप्रिय थे। वे जहां भी भाषण देने जाते थे, वहां लोग उनके भाषण सुनने पहुंचते और उनसे सीखने की कोशिश करते। 1971 के बांग्लादेश निर्माण के लिए आयोजित युद्ध के समय अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को सहयोग दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें