दिल्ली कोलकाता फ्लाइट G8 127 की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। एयरलाइन अधिकारी ने बताया कि बम की धमकी का पत्र मिलने पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।
पढ़ें: ये है दुनिया का ऐसा हवाई अड्डा जो 'भगवान' के लिए कर देता है अपना रनवे बंद
मंगलवार रात लगभग साढ़े 9 बजे प्लेन को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया। जिसके बाद विमान की पूरी तरह से जांच की गई। हालांकि जांच के बाद यह बात सामने आई कि बम की अफवाह फैलाई गई थी।
#FLASH: Delhi-Kolkata GoAir flight G8 127 makes emergency landing at Kolkata airport after a bomb threat letter, says an airline official pic.twitter.com/IXK9b1m0YY
— ANI (@ANI) November 7, 2017