अंतरिक्ष की सबसे बड़ी पहेली माने जाने वाले ब्लैक होल के चुंबकीय क्षेत्र की पहली झलक खगोल विज्ञानियों ने हासिल की है। इवेंट होराइजन दूरबीन की सहायता से इसे तैयार किया गया है।
यह चुंबकत्व बेहद गर्म और बेहद ऊंचे तापमान पर धधकती आग की तरह गैलेक्सी एम-87 के केंद्र में मौजूद ब्लैक होल को घेरे हुए हैं। इसे लेकर 24 मार्च के एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लैटर्स में दो शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं।