पहली भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का आज 56वां जन्मदिन है। जिसे पूरे देश में मनाया जा रहा है। अगर कल्पना चावला आज हमारे बीच होती तो आज हम उनका जन्मदिवस और भी खुशी से मना रहे होते। बता दें कि कल्पना चावला का 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में पैदा हुईं थीं।
कल्पना की शुरुआती पढ़ाई करनाल के ही टैगोर बाल निकेतन में हुई थी। वह एक सामान्य परिवार से थीं। उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई की। इसके बाद वह एम. टेक की पढ़ाई करने अमेरिका चली गईँ। इसी दौरान उन्हें प्यार भी हुई और उन्होंने बाद में शादी भी की।