फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections: तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी-डीएमके नहीं चाहती महिलाओं को मिले आरक्षण

Sat, 18 Apr 2026 06:51 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ीं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Assembly Elections: लोकतंत्र का महापर्व अपने पूरे शबाब पर है। जहां असम, केरल और पुदुचेरी के मतदाता अपना फैसला ईवीएम में कैद कर अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के सियासी मैदान में अभी असली 'खेला' होना बाकी है। एक तरफ बंगाल की गलियों में ममता दीदी का दमखम और भाजपा की परिवर्तन की हुंकार गूंज रही है, तो दूसरी तरफ तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के दिग्गजों और नई एंट्री मारने वाले सितारों के बीच कांटे की टक्कर है। अप्रैल के अंत तक होने वाले चुनाव के लिए नेताओं ने वादों और दावों की झड़ी लगा दी है। अब देखना यह है कि 4 मई को जनता जनार्दन किसके सिर पर जीत का ताज सजाती है। पढ़ें अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स...     
विज्ञापन

 
Trending Videos

राहुल गांधी बोले- ट्रंप के इशारे पर नाच रहे हैं मोदी, तमिलनाडु के सीएम को इशारों पर नचाना चाहते पीएम मोदी

चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को अपने पूरे रौद्र रूप में नजर आए। तमिलनाडु के रानीपेट में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और उनकी विदेश नीति पर गंभीर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि भारत के प्रधानमंत्री की लगाम अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हाथों में है।

राहुल ने तंज कसते हुए कहा, 'आज हालत यह है कि अगर डोनाल्ड ट्रम्प मोदी को कूदने के लिए कहते हैं, तो मोदी कूदते हैं। अगर ट्रम्प उन्हें लेटने को कहते हैं, तो मोदी लेट जाते हैं। आखिर क्यों? क्योंकि ट्रम्प उन्हें पूरी तरह नियंत्रित कर रहे हैं।' राहुल ने एपस्टीन फाइल्स और अडानी कनेक्शन होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के पास प्रधानमंत्री की कुछ ऐसी संवेदनशील जानकारियां हैं, जिनका इस्तेमाल उन्हें दबाने के लिए किया जा रहा है।

'संसद में दिख गया था मोदी का खोया हुआ आत्मविश्वास'
राहुल ने कहा कि कल संसद में प्रधानमंत्री का चेहरा बता रहा था कि उनमें आत्मविश्वास की भारी कमी है। राहुल ने कहा कि वह विपक्ष का सामना तक नहीं कर पा रहे थे और बगल की ओर देख रहे थे। इसका कारण यह है कि उन्होंने भारत-अमेरिका डील के जरिए हमारे देश के हितों को बेच दिया है। उन्होंने हमारी ऊर्जा सुरक्षा और डेटा विदेशी हाथों में दे दिया, साथ ही किसानों और छोटे उद्योगों का सौदा कर लिया।

तमिलनाडु पर कब्जे की साजिश का आरोप
राहुल गांधी ने जनता को आगाह किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह मोदी खुद ट्रम्प के इशारे पर चल रहे हैं, ठीक वही मॉडल वह तमिलनाडु में भी लागू करना चाहते हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि यही कारण है कि वह एआईएडीएमके को सत्ता में लाना चाहते हैं, ताकि वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को अपने इशारों पर नचा सकें और राज्य पर दिल्ली का हुक्म चला सकें।
 

तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी-डीएमके नहीं चाहती महिलाओं को मिले आरक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज अपनों के बीच मैं अपनी पीड़ा और अपना गुस्सा व्यक्त करना चाहता हूं। 2023 में हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया और इस महीने की 16 तारीख को हम संसद में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए महत्वपूर्ण विधेयक लेकर आए। मैंने सभी पार्टियों से इसका समर्थन करने का अनुरोध किया। लेकिन डीएमके, कांग्रेस और उनके साथियों ने इसे नफरत और ओछी राजनीति का टारगेट बना लिया। अगर ये बिल पारित हो जाता तो तमिलनाडु की बहुत सारी महिलाएं विधायक और सांसद बन पाती। लेकिन डीएमके ऐसा नहीं होने देना चाहती।
विज्ञापन

बंगाल चुनाव: खड़गपुर में सीएम मोहन यादव का मेगा रोड शो, दिलीप घोष के लिए मांगा समर्थन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर सदर क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष के समर्थन में एक विशाल रोड शो किया। रोड शो के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताने की अपील की। वहीं, ममता सरकार पर कड़ा प्रहार भी किया। इस शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा ने खड़गपुर सदर सीट पर अपनी पकड़ मजबूत करने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें