चंद्रा के मुताबिक, उत्तराखंड में 67.20 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले जबकि यहां पुरुष मतदाता 62.60 फीसदी ही रहे। इसी तरह गोवा में जहां 88 फीसदी पुरुष वोट डालने पहुंचे तो वहां दो फीसदी अधिक 90 फीसदी महिलाओं ने सरकार तय करने में भागेदारी की।
पांच राज्यों में सोमवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं को पछाड़ दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सोमवार को कहा, गोवा, उत्तराखंड और यूपी की विभिन्न विधानसभाओं में महिला वोटरों की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक रही। सुशील चंद्रा 32 देशों के 150 से अधिक प्रतिनिधियों को एक वर्चुअल कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
चंद्रा के मुताबिक, उत्तराखंड में 67.20 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले जबकि यहां पुरुष मतदाता 62.60 फीसदी ही रहे। इसी तरह गोवा में जहां 88 फीसदी पुरुष वोट डालने पहुंचे तो वहां दो फीसदी अधिक 90 फीसदी महिलाओं ने सरकार तय करने में भागेदारी की। वहीं, यूपी के सात में से तीन चरणों में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक वोट डाले। पुरुष मतदाता जहां 51.03 फीसदी रहे वहीं 62.62 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सभी महिला मतदाताओं को बधाई
चंद्रा ने कहा, विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मैं सभी महिला मतदाताओं को बधाई देता हूं। पिछले साल भी पांच विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी थी। असम में 82.4 फीसदी, केरल में 76.5 फीसदी, तमिलनाडु में 73 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 82 फीसदी और पुड्डुचेरी में 83.4 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डाले थे।