पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मतदान के बाद अब नतीजों के आने का समय हो गया है गुरुवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में भाजपा, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और केरल में एलडीएफ का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
तमिलनाडु में एआईडीएमके और डीएमके के बीच कड़ा मुकाबला दिख सकता है। तमिलनाडु में जयललिता को फिर से सत्ता हासिल करने की कोशिशों में डीएमके ने कड़ी चुनौती पेश की है।
पीपुल्स वेल्फेयर फ्रंट भी मैदान में है। राज्य की 234 सीटों के लिए 16 मई को मतदान हुआ था। मतदान में 69 प्रतिशत वोटरों ने अपने अधिकार का उपयोग किया।