ट्विटर यूजर अंश ने देश की सरकारों पर व्यंग करते हुए कहा है कि अगर आप कोरोना को वैक्सीन से नहीं हरा सकते, तो उसे भी एक चुनाव लड़ा दीजिये। कम से कम उसे इसी चुनावी पिच पर हरा दीजिए।कोरोना के गंभीर खतरे के बीच चुनाव को लेकर भी लोगों ने खूब नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया यूजर अंकित शर्मा ने कहा कि कोरोना के गंभीर खतरे के बीच इस तरह से चुनाव कराने के लिए देश की केंद्र सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग और सभी राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं। इन्होने यह दिखा दिया है कि उनके लिए जनता नहीं, चुनाव ही सबसे पहली प्राथमिकता हैं।
‘दीदी ओ दीदी’ को जवाब
ट्विटर पर पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर दिन भर ट्रेंड करते रहे हैं। लोगों ने दीदी ओ दीदी के हैश टैग पर हजारों ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। लोगों ने कहा कि यह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल के लोगों का जवाब है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इसी तरह का ट्वीट कर कहा कि बंगाल की जनता ने सही जवाब दिया है।