फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

विधानसभा चुनाव परिणाम : जोश में जगदीश शर्मा, छापेमारी के बाद जश्न के लिए मंगाए पटाखे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Tue, 11 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ऑफिस के बाहर जश्न शुरू

राजस्थान सहित पांच राज्यों में आज विधानसभा चुनावों के परिणाम आने वाले हैं। इस मौके पर जयपुर में कांग्रेस के दफ्तर के बाहर जश्न की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जश्न के लिए पटाखे लाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली में भी कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा पटाखे लेकर आए हैं। बता दें जगदीश वही हैं जिनकी हाल ही में ईडी द्वारा जांच की गई है। दिल्ली के कांग्रेस ऑफिस के बाहर पटाखे फोड़े जा रहे हैं और नेता खुशी में डांस कर रहे हैं। 


 

बता दें कि दिल्ली के कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के घर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) का छापा पड़ा था, जिसमें कुछ कागजात व सामान जब्त किया गया था। इसके साथ ही ईडी के अफसर शर्मा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए।


जगदीश शर्मा वाड्रा के करीबी माने जाते हैं और जानकार इस छापे को उसी से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि शुक्रवार को दिल्ली और बेंगलुरू में कई जगह रॉबर्ट वाड्रा के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next