फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: अगरतला में बोले जेपी नड्डा- नौ साल में मजबूत राष्ट्र बना भारत! लेफ्ट ने जारी किया घोषणा पत्र

Fri, 03 Feb 2023 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जीत के लिए भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को हो गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अगरतला में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। इस रैली में भारी संख्या में आपका जुटना ये संदेश दे रहा है कि त्रिपुरा विकास के पथ पर आगे बढ़ चुका है और अब ये नहीं रुकेगा।

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कहा कि नौ साल पहले भारत कैसा था? घुटने टेकने वाला भारत था, फैसला नहीं लेने वाला भारत था, भ्रष्टाचारी देशों में शामिल था। आए दिन भ्रष्टाचार हुआ करते थे लेकिन पिछले नौ साल में ये आकांक्षाओं का भारत बन गया है। भारत अब दुनिया में खुद को स्थापित करते हुए मजबूत राष्ट्र दिखता है। जेपी नड्डा ने त्रिपुरा के गोमती में एक पार्टी कार्यकर्ता के आवास पर दोपहर का भोजन किया। 

बता दें कि शुक्रवार को भाजपा प्रदेशभर में करीब 31 जनसभाएं आयोजित कर रही है। दो रैलियों को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित कर रहे हैं। इसके साथ ही आगामी दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी त्रिपुरा आएंगे। शुक्रवार को ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तीन, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती तीन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो, प्रतिमा भौमिक दो, बंगाल भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु दो, केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर दो, सांसद रेवती त्रिपुरा दो, वरिष्ठ भाजपा नेता समीर ओरांग दो, बंगाल से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी तीन, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद बिप्लव कुमार देव दो और बंगाल से भाजपा सांसद दीलिप घोष दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य भी रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


लेफ्ट फ्रंट ने जारी किया घोषणा पत्र
त्रिपुरा में विपक्षी लेफ्ट पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में ढाई लाख नई नौकरियों का वादा किया गया है, साथ ही पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की बात भी कही गई है। सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें उक्त घोषणाओं के साथ ही सरकारी कर्मचारियों को हर साल दो डीए बढोतरी देने का वादा भी किया है। 15 पेज के अपने घोषणा पत्र में लेफ्ट फ्रंट ने 10,323 छंटनी शिक्षकों की बहाली, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और आदिवासी परिषद को अधिक स्वायत्तता देने का वादा किया गया है। लेफ्ट फ्रंट के संयोजक नारायण कार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सत्ताधारी भाजपा पर त्रिपुरा में लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया। लेफ्ट ने वादा किया है कि 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को, जिनकी सालाना आय एक लाख रुपए से कम है, उन्हें लेफ्ट ने पेंशन देने का एलान भी किया है। 


कांग्रेस के लिए परिवार देश से ऊपर
असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा ने एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के लिए एक परिवार देश से ऊपर है, लेकिन हमारे लिए देश सबसे ऊपर है। उन्होंने आगे कहा, त्रिपुरा में आज शांति का माहौल है। 2018 में, हमने राज्य में कई भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत देखी। सीपीएम द्वारा बनाया गया राजनीतिक आतंकवाद का माहौल अब राज्य में नहीं है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें