चुनाव आयोग ने बंगाल के सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कर पुरकायस्थ को चुनाव तक उनके पद से हटा दिया है। चुनाव के दौरान वे अपने अधिकार का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की वाय+ सुरक्षा को अपग्रेड कर जेड श्रेणी की सुरक्षा कर दी गई है। बता दें कि मुकुल रॉय बंगाल के काफी प्रभावशाली नेता हैं।
दीदी के राज में यहां हिंसा और बम धमाकों की खबरें आती हैं। पूरे-पूरे घर उड़ जाते है धमाकों से और दीदी की सरकार सिर्फ देखती रहती है। इस स्थिति को हमें मिलकर बदलना होगा। बंगाल को शांति चाहिए, स्थिरता चाहिए, बम-बंदूकों और हिंसा से मुक्ति चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर..