वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद अब पार्टी के स्टार प्रचारक नहीं रहे। विपक्ष के नेता, महासचिव पद के बाद पश्चिम बंगाल के लिए स्टार प्रचारकों की सूची से भी उनका नाम हटा दिया गया है। चुनाव आयोग को भेजी 30 स्टार प्रचारकों की सूची में जी-23 में शामिल नेताओं को शामिल नहीं किया गया है। पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी बंगाल में प्रचार अभियान का हिस्सा रहेंगे।
आजाद ने जम्मू में सभा के बाद दिल्ली में चुनिंदा पत्रकारों को चाय पर बुलाकर प्रचार में शामिल होने की मंशा जताई थी। इतना ही नहीं उन्होंने बताया था कि चालीस साल से वे पार्टी के स्टार प्रचारक रहे हैं। नेतृत्व से रिश्तों में आई खटास और बगावती तेवर के बाद पार्टी ने इस चुनाव में उनसे किनारा कर लिया है।
बंगाल चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची इस प्रकार है...
- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
- डा. मनमोहन सिंह
- राहुल गांधी
- प्रियंका गांधी वाड्रा
- मल्लिकार्जुन खरगे
- अशोक गहलोत
- कैप्टन अमरिंदर सिंह
- भूपेश बघेल
- सचिन पायलट
- रणदीप सुरजेवाला
- दीपा दासमुंशी
- दीपेंद्र हुड्डा
- अखिलेश प्रसाद सिंह
- पवन खेड़ा
- प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी
- नवजोत सिंह सिद्धू
- अजहरुद्दीन