पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने गृह जिले सीहोर की बुधनी सीट से नामांकन भरा।
- मध्यप्रदेश : भाजपा ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची का एलान कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 17 नाम शामिल हैं।
- मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने गृह जिले सीहोर की बुधनी विधानसभा सीट से आज नामांकन दाखिल करेंगे।
- राजस्थान : जयपुर में टिकट बंटवारे को लेकर आज बीजेपी की अहम बैठक हो। प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए अंतिम दौर की बातचीत में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मदनलाल सोनी, प्रकाश जावड़ेक सरीखे वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
- छत्तीसगढ़ : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज एक दिन के चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ में हैं। इस दौरान में वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी और अकलतरा, जांजगीर-चांपा, मोहला-मानपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी।