फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अक्तूबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Mon, 22 Oct 2018 08:48 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election 2018
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


तेलंगाना: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओम प्रकाश रावत के नेतृत्व में एक टीम सोमवार की शाम हैदराबाद में मान्यता प्राप्त नौ राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेगी। 11 सदस्यीय यह टीम तेलंगाना विधानसभा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिन शहर में रुकेगी। यह टी 24 अक्टूबर को दिल्ली लौटेगी।

-मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर अंतिम दौर की बैठकें शुरू। दिल्ली में आज स्क्रीनिंग कमेटी की तीसरे दौर की बैठक होगी। इसमें बाकी बची हुई 159 सीटों पर मंथन होगा।
विज्ञापन


- छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक दिवसीय दौरे पर आज रायपुर आ रहे हैं। राहुल साइंस कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा भी करेंगे। 

राहुल गांधी दोपहर बाद करीब ढाई बजे नियमित विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।एसपीजी की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी के तय कार्यक्रमों में थोड़ा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों की वजह से वह महामाया मंदिर नहीं जा पाएंगे। पहले राहुल गांधी का महामाया मंदिर जाने और वहां दर्शन-पूजन का कार्यक्रम था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें