फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 अक्तूबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Thu, 18 Oct 2018 04:37 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


- छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आगामी छत्तीसगढ़ यात्रा पर कहा, "छत्तीसगढ़ में सभी का स्वागत है। हम देखेंगे कि इसके क्या परिणाम होंगे। उन्होंने जहां भी रैलियां की है हमने वहां के परिणामों को अब तक देखा है।" 





- मध्यप्रदेश : मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर आज कांग्रेस आलाकमान फैसला ले सकता है। सूबे में दिग्विजय को चुनावी प्रचार में उतारा जाए या नहीं इस पर कांग्रेस संशय में है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिग्विजय पार्टी कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं, ‘काम नहीं करोगे तो ख्वाब पूरा नहीं होगा। नहीं बनेगी सरकार। दुश्मन को भी टिकट मिले तो काम करो, उसे ही जिताओ। मेरे बोलने से तो कांग्रेस के वोट कम होते हैं।’  
विज्ञापन


- छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने पहले चरण की 18 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। इस सूची को लेकर खुद सीएम रमन सिंह गुरुवार (आज) को दिल्ली जाएंगे और यहां दो दिनों तक केंद्रीय चुनाव समिति के साथ मंथन करेंगे। 20 अक्टूबर को नामों का एलान किए जाने की संभावना है। मंगलवार देर रात समिति की लंबी चली बैठक के बाद टिकट के दावेदारों पर आखिरी फैसला लिया गया था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें